Yahoo! गोपनीयता नीति

More Help Links

Yahoo! Social Bar

Please read our FAQ to learn more about Yahoo! Social Bar Activity or please visit Yahoo! Social Bar Activity Help if you have more questions.

Yahoo! गोपनीयता नीति

यह गोपनीयता नीति क्या कवर करती है

Yahoo! आपकी गोपनीयता को गंभीरता से लेता है. हमारी गोपनीयता नीति के बारे में अधिक जानने के लिए कृपया निम्नलिखित पढ़ें.

Yahoo! किस प्रकार आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करता है

इस नीति में यह कवर है कि Yahoo! उस व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग कैसे करता है जिसे Yahoo! उत्पादों और सेवाओं के आपके पिछले उपयोग से संबंधित जानकारी सहित Yahoo! एकत्रित और प्राप्त करता है. व्यक्तिगत जानकारी आपके बारे में वह जानकारी है जो कि व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य होती है, जैसे, आपका नाम, पता, ईमेल पता, या फ़ोन नंबर और जो किसी अन्य तरह से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं होती है.

यह गोपनीयता नीति केवल Yahoo! के लिए लागू होती है

यह नीति उन कंपनियों के अभ्यासों पर लागू नहीं होती जिन पर Yahoo! का स्वामित्व या नियंत्रण नहीं है, या उन लोगों पर लागू नहीं होती जिन्हें Yahoo! नियोजित या प्रबंधित नहीं करता. इसके अलावा, वैसी कुछ कंपनियां जिनका Yahoo! ने अधिग्रहण किया है, उनके पास अपनी पूर्व-मौजूदा गोपनीयता नीतियां हो सकती हैंजिन्हें हमारे अधिग्रहित कंपनियों के पृष्ठ पर देखा जा सकता है.


जानकारी संग्रह और उपयोग

सामान्य

जब आप Yahoo! पर पंजीकृत होते हैं, जब आप Yahoo! उत्पादों या सेवाओं का उपयोग करते हैं,जब आप Yahoo! पृष्ठों या, कुछ Yahoo! भागीदारों के पृष्ठों पर जाते हैं और जब आप प्रोत्साहन यास्वीपस्टेक दर्ज करते हैं, तो Yahoo! व्यक्तिगत जानकारी का संग्रह करता है. Yahoo! आपकी जानकारी को उस जानकारी के साथ जोड़ सकता है जो उसने व्यापार भागीदारों या अन्य कंपनियों से प्राप्त की हैं.

जब आप पंजीकृत होते हैं, तो हम आपका नाम, ईमेल पता, जन्म तिथि, लिंग, डाक कोड, व्यवसाय, उद्योग और व्यक्तिगत रुचियों जैसी जानकारी के लिए पूछते हैं. कुछ वित्तीय उत्पादों और सेवाओं,यदि प्रस्तावित की जाएं, के लिए हम आपकी परिसंपत्तियों के बारे में आपके पते और जानकारी के लिए भी पूछ सकते हैं. जब आप Yahoo! पर पंजीकृत होते हैं और हमारी सेवाओं के लिए साइन इन करते हैं, तो आप हमारे लिए बेनामी नहीं रह जाते.

Yahoo! वित्तीय उत्पादों और सेवाओं के आपके उपयोग के बारे में जानकारी सहित, यदि वे प्रस्तावित की गई हैं, आपके लेन-देन के बारे में जानकारी को हमारे साथ और हमारे कुछ व्यापार भागीदारों के साथ संग्रह करता है.

Yahoo! आपके IP पते, Yahoo! कुकी सहित आपके कंप्यूटर और ब्राउज़र से सूचना को स्वचालित रूप से प्राप्त और रिकॉर्ड करता है.

इसके अलावा, जब आप Yahoo! की सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो आप अपनी कुछ व्यक्तिगत जानकारियों को सार्वजनिक करना चुन सकते हैं. अगर आप व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन पोस्ट करते हैं जो सार्वजनिक रूप से पहुंच योग्य है, तो आप बदले में अन्य पार्टियों से अनचाहे संदेशों को प्राप्त कर सकते हैं और ऐसी जानकारी के दुरुपयोग के लिए Yahoo! उत्तरदायी नहीं होगा.

Yahoo! निम्नलिखित सामान्य प्रयोजनों के लिए जानकारी का उपयोग करता है: आपके द्वारा देखे जाने वाले विज्ञापन और सामग्री को कस्टमाइज़ करने के लिए, उत्पादों और सेवाओं हेतु आपके अनुरोध को पूरा करने के लिए, अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए, आपसे संपर्क करने के लिए, अनुसंधान संचालित करने के लिए और आंतरिक और बाह्य ग्राहकों हेतु बेनामी रिपोर्टिंग प्रदान करने के लिए. आपके लिए पहुंच वाले या विज्ञापित किसी भी विज्ञापन और सामग्री, उत्पाद या सेवाओं की शुद्धता, पूर्णता, सत्यता और उनकी विश्वसनीयता के लिए Yahoo! उत्तरदायी नहीं है और इनसे होने वाली किसी भी हानि या क्षति के लिए ही Yahoo! जिम्मेदार नहीं होगा.

बच्चे

Yahoo! विशेष ऑफ़र या विपणन उद्देश्यों के लिए किसी वयस्क की अनुमति के बिना 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों से संपर्क नहीं करता है.

Yahoo! 13 वर्ष से कम आयु के बच्चे से अधिक व्यक्तिगत जानकारी नहीं पूछता है जब तक कि भागीदारी की एक शर्त के रूप में, किसी प्रदत्त गतिविधि या प्रोत्साहन में भागीदारी के लिए तार्किक रूप से आवश्यक न हो.


जानकारी साझाकरण और प्रकटीकरण

Yahoo! आपकी व्यक्तिगत जानकारी को, हमारे पास आपकी अनुमति के आधार पर, आपके द्वारा अनुरोधित उत्पादों या सेवाओं को प्रदान करने के अतिरिक्त या निम्न परिस्थितियों के अलावा अन्य लोगों या गैर-संबद्ध कंपनियों के साथ न किराए पर देता है, न बेचता है या न हीं साझा करता है:

  • हम उन विश्वस्त भागीदारों को जानकारी प्रदान करते हैं जो Yahoo! के साथ या उसकी ओर से गोपनीयता अनुबंध के तहत काम करते हैं. Yahoo! और हमारे विपणन भागीदारों के ऑफ़र के बारे में आपके साथ संवाद करने हेतु Yahoo! की सहायता करने के लिए ये कंपनियां आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग कर सकती हैं. हालांकि, इन कंपनियों को इस जानकारी को साझा करने के लिए कोई भी स्वतंत्र अधिकार नहीं है.
  • अगर उपयोगकर्ता 13 वर्ष से कम उम्र का बच्चा है, तो जानकारी साझा करने के लिए हमारे पास माता-पिता की की अनुमति होती है. उनके बच्चे की जानकारी का संग्रह और उपयोग करने के लिए माता-पिता के पास Yahoo! को अनुमति प्रदान करने का विकल्प होता है कि वह इस जानकारी को उन लोगों और कंपनियों के साथ साझा कर सके जो इस जानकारी को Yahoo! की सहमति के बिना अपने स्वयं के प्रयोजनों के उपयोग कर सकते हैं.
  • हम सम्मन, न्यायालय आदेश या कानूनी प्रक्रिया, या हमारे कानूनी अधिकारों की स्थापना या अभ्यास के लिए या कानूनी दावों के खिलाफ बचाव में प्रतिसाद देते हैं.
  • हमारा मानना है कि अवैध गतिविधियों, संदिग्ध धोखाधड़ी, किसी व्यक्ति की शारीरिक सुरक्षा के प्रति संभावित खतरों वाली स्थितियों, या Yahoo! की उपयोग शर्तों के उल्लंघन की जांच करने, रोकने या कार्रवाई करने के लिए, या कानून के लिए अन्यथा अपेक्षित जानकारी को साझा करना आवश्यक है.
  • हम आपके बारे में जानकारी को हस्तांतरित करते हैं अगर Yahoo! किसी अन्य कंपनी के द्वारा अधिग्रहीत या विलय किया जाता है. इस घटना में, Yahoo! आपकी जानकारी स्थानांतरित करने और किसी भिन्न गोपनीयता नीति के अधीन होने से पहले आपको सूचित करेगा.

Yahoo! व्यक्तिगत जानकारी पर आधारित लक्षित विज्ञापन प्रदर्शित करता है. विज्ञापनदाता (विज्ञापन सेवा कंपनियों सहित) यह मान सकते हैं कि जो लोग उनके साथ इंटरैक्ट करते हैं, वे लक्ष्य मानदंड से मिलते हुए लक्षित विज्ञापनों को देखते या क्लिक करते हैं—उदाहरण के लिए, किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र की 18-24 की आयु वाली महिलाएं.

  • जब आप इंटरैक्ट करते हैं या कोई लक्षित विज्ञापन देखते हैं, तो Yahoo! विज्ञापनदाता को कोई भी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान नहीं करता है. हालांकि, इंटरैक्ट करने या किसी विज्ञापन को देखने के द्वारा आप इस बात की संभावना के लिए सहमति देते हैं कि विज्ञापनदाता यह अनुमान लगा सके कि विज्ञापन प्रदर्शित करने हेतु प्रयुक्त लक्ष्य मानदंड के लिए आप योग्य हैं.
  • Yahoo! विज्ञापनदाताओं में वित्तीय सेवा प्रदाता (जैसे बैंक, बीमा एजेंट, शेयर दलाल और बंधक ऋणदाता) और गैर-वित्तीय कंपनियां (जैसे स्टोर, विमान कंपनियां और सॉफ्टवेयर कंपनियां) शामिल हैं.

Yahoo! विभिन्न उद्योगों और व्यापार की श्रेणियों में विक्रेताओं, भागीदारों, विज्ञापनदाताओं और अन्य सेवा प्रदाताओं के साथ काम करता है. आपके द्वारा अनुरोधित उत्पादों या सेवाओं के प्रदाताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे विस्तृत संदर्भ लिंक को पढ़ें.


कुकी

Yahoo! आपके कंप्यूटर पर Yahoo! कुकीसेट कर सकता और उन पर पहुंच सकता है.

Yahoo! आपके कंप्यूटर पर अन्य कंपनियों, जो हमारे पृष्ठों पर विज्ञापन दिखाती हैं, को कुकी सेट करने देता है और आपके कंप्यूटर तक पहुंचने की अनुमति देता है. अन्य कंपनियां इसकी नहीं बल्कि अपनी स्वयं की गोपनीयता के अधीन रहकर अपनी कुकी का उपयोग करती हैं. विज्ञापनदाता या अन्य कंपनियों के पास Yahoo! कुकी पर पहुंच नहीं होती है.

Yahoo! उत्पादों और सेवाओं के संबंध में, वेबसाइट के अपने नेटवर्क के भीतर या बाहर Yahoo! कुकी पर पहुंचने के लिए Yahoo! वेब बीकन का उपयोग करता है.

अपनी खाता जानकारी और प्राथमिकताएं संपादित करने और हटाने के लिए आपकी योग्यता

सामान्य

आप अपनी विपणन प्राथमिकताओं सहित किसी भी, समय अपनी Yahoo! खाता जानकारी को, संपादित कर सकते हैं.

समय-समय पर विपणन संचार की नई श्रेणियों को विपणन प्राथमिकता पृष्ठ पर जोड़ा जा सकता है. वे उपयोगकर्ता जो इस पृष्ठ पर जाते हैं, इन नई श्रेणियों से भविष्य के विपणन संचारों को प्राप्त करना ऑप्ट-आउट कर सकते हैं या उन्हें प्राप्त संदेशों में शामिल निर्देशों का पालन करने के द्वारा सदस्यता त्याग सकते हैं.

हम आपको सेवा घोषणाएं, प्रशासनिक संदेश और Yahoo! न्यूज़लेटर जैसे Yahoo! सेवा से संबंधित कतिपय संचारों को, जो कि आपके Yahoo! खाते का भाग माने जाते हैं, उन्हें प्राप्त करने के लिए आपको अवसर प्रदान किए बिना, भेजने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं.

आप हमारे खाता डिलीशन पृष्ठ पर जाकर अपने Yahoo! खाते को हटा सकते हैं. उस जानकारी को पढ़ने के लिए, जो आपके खाते को हटा दिए जाने के बाद भी संभवतः हमारे संग्रहीत रिकॉर्ड में बची हो सकती है, कृपया यहां क्लिक करें.


बच्चे

माता-पिता, Yahoo! परिवार खाता द्वारा प्रदान टूल का उपयोग कर अपने बच्चे की Yahoo! खाते से संबंधितजानकारी की समीक्षा कर सकते हैं, संपादन कर सकते हैं और हटा सकते हैं.

अगर कोई माता-पिता भविष्य में अपने बच्चे की जानकारी को संग्रह या उपयोग करने के लिए हमें अनुमति नहीं प्रदान करना चुनते हैं, तो Yahoo! परिवार खाते में नामांकित माता-पिता अपने बच्चे के खाते को उसके खाते में साइन इन करने के द्वारा और फिर हमारे खाताडिलीशन पृष्ठ पर जाकर हटा सकते हैं. उस जानकारी को पढ़ने के लिए, जो आपके खाते को हटा दिए जाने के बाद भी संभवतः हमारे संग्रहीत रिकॉर्ड में बची हो सकती है, कृपया यहां क्लिक करें.

गोपनीयता और सुरक्षा

हम कर्मचारियों के लिए आपकी व्यक्तिगत जानकारी के प्रति पहुंच को सीमित करते हैं जिन्हें हम मानते हैं कि आपके लिए उत्पादों या सेवाओं को प्रदान करने हेतु उस जानकारी के साथ संपर्क में रहने के लिए तार्किक रूप से या उनके द्वारा अपने कार्य के संदर्भ में आवश्यक है.

हमारे पास भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और प्रक्रियात्मक सुरक्षा के उपाय हैं जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए संघीय विनियमों के साथ अनुपालित होती हैं.

हमारे द्वारा लिए जाने वाले सुरक्षा चरणों और आपके द्वारा लिए जा सकने वाले सुरक्षा चरणों सहित सुरक्षा के बारे अधिक जानने के लिए, कृपया Yahoo! पर सुरक्षा के बारे में पढ़ें .

इस गोपनीयता नीति में परिवर्तन

Yahoo! इस नीति को अपडेट कर सकता है. हम आपके Yahoo! खाते में निर्दिष्ट प्राथमिक ईमेल पते पर नोटिस भेजकर या हमारी साइट पर एक प्रमुख नोटिस रखकर उस तरीके से महत्वपूर्ण परिवर्तनों के बारे में आपको सूचित करेंगे जिस प्रकार हम व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करते हैं.


प्रश्न और सुझाव

अगर आपके प्रश्न या सुझाव हैं, तो कृपया फ़ीडबैक फ़ार्म भरें या आप इस पर हमसे संपर्क कर सकते हैं:

Yahoo इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
यूनिट नं. 1261, छठवीं मंजिल, भवन सं.12,
(अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड)
अंधेरी (पूर्व), मुंबई - 400 093

अंतिम अपडेट: 6/14/12

कॉपीराइट © 2013 Yahoo! India Pvt Ltd. सर्वाधिकार सुरक्षित.

गोपनीयता पॉलिसी | सेवा के नियम | कॉपीराइट/IP पॉलिसी