Yahoo! गोपनीयता नीति

More Help Links

Yahoo! मोबाइल

Yahoo! आपकी गोपनीयता को गंभीरता से लेता है. यह ओवरव्यू आपको Yahoo! के प्रमुख मोबाइल गोपनीयता अभ्यासों को समझने में सहायता करेगा. हमारे गोपनीयता अभ्यासों के विषय में अतिरिक्त जानकारी के लिए कृपया Yahoo! गोपनीयता नीति को देखें.

1. मोबाइल मुखपृष्ठ का कस्टमाइज़ेशन
2. मोबाइल उपकरण अद्वितीय पहचानकर्ता
3. भौतिक स्थान
4. जानकारी का प्रकटीकरण
5. कानूनी प्रक्रिया
6. खाता जानकारी और प्राथमिकताएं
7. तृतीय पक्ष Apps और विजेट्स
8. विज्ञापन
9. मैसेंजर
10. खोज
11. अन्य

1. मोबाइल मुखपृष्ठ का कस्टमाइज़ेशन

Yahoo! मोबाइल मुखपृष्ठ उपयोगकर्ताओं की प्राथमिकताओं जैसे, उनके स्थान, सुरक्षित खोज सेटिंग्स, और पसंदीदा विजेट को संग्रह करता है. Yahoo! इन पसंदों को एक Yahoo! ID या मोबाइल डिवाइस के साथ संबद्ध करेगा और आप इन प्राथमिकताओं को अपने मोबाइल मुखपृष्ठ पर किसी भी समय संपादित कर सकते हैं. अगर आप मोबाइल मुखपृष्ठ प्राथमिकताएं सेट करते हैं, लेकिन Yahoo! में साइन इन नहीं करना चुनते हैं, तो आप इस पृष्ठ के नीचे स्थित प्राथमिकताएं साफ़ करें लिंक पर क्लिक करके इन प्राथमिकताओं को साफ़ कर सकते हैं और Yahoo! इन्हें रीसेट करेगा.

2. मोबाइल उपकरण अद्वितीय पहचानकर्ता

किसी उस सेवा प्रदाता के माध्यम से Yahoo! से कनेक्ट करते समय जो आपके मोबाइल उपकरण को विशिष्ट रूप से पहचानता है, तो Yahoo! इस पहचान को प्राप्त कर सकता है और विस्तारित सेवाओं और/या कार्यात्मकता को ऑफ़र करने के लिए इसका उपयोग कर सकता है. Yahoo! इन उपकरण पहचानकर्ताओं को उन विश्वस्त भागीदारों के लिए प्रकट कर सकता है जो गोपनीयता अनुबंध के तहत हमारी ओर से काम करते हैं. आप के लिए उत्पादों और सेवाओं को प्रदान करने में Yahoo! की सहायता करने के लिए ये भागीदार इस जानकारी का उपयोग कर सकते हैं. कुछ Yahoo! सेवाओं को आपके फ़ोन नंबर के हमारे संग्रह की आवश्यकता हो सकती है. हम उस फ़ोन नंबर को मोबाइल उपकरण पहचान जानकारी के लिए संबद्ध कर सकते हैं. हालांकि, हम उस फ़ोन नंबर को तब तक टेलीमार्केटिंग के लिए उपयोग नहीं करेंगे जब तक आप हमें ऐसा करने की अनुमति नहीं देते.

3. भौतिक स्थान

Yahoo! के द्वारा GPS, Wi-Fi, या सेल टॉवर निकटता जैसी तकनीकों से सटीक भौतिक स्थान जानकारी प्राप्त करने से पूर्व आपको अपने उपकरण, ब्राउज़र या सीधे Yahoo! के माध्यम से अनुमति देनी होगी. आपके उपकरण से सटीक स्थान जानकारी प्राप्त करने हेतु Yahoo! के लिए अपनी अनुमति को वापस लेने में आप सक्षम हैं, लेकिन आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे Yahoo! उत्पाद या सेवा से संबद्ध उपकरण या ब्राउज़र पर निर्भर स्थान जानकारी अनुमतियां Yahoo! के द्वारा नियंत्रित नहीं भी हो सकती हैं. अपने उपकरण पर स्थान अनुमतियों को वापस लेने के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया स्थान ऑप्ट-आउट सहायता पृष्ठ पर जाएं. उन्नत स्थान आधारित सेवाओं, सेवा स्थान-लक्षित विज्ञापन, खोज परिणामों और अन्य सामग्रियों को प्रदान करने के लिए, Yahoo! पर पंजीकरण के समय आपके कैरियर या आपके द्वारा प्रदान की गई अन्य स्थान-आधारित जानकारियों जैसे, IP पता, बिलिंग पोस्टल कोड के संयोजन से एक बार प्राप्त कर लेने पर, Yahoo! इस जानकारी का उपयोग और संग्रह कर सकता है.

4. जानकारी का प्रकटीकरण

Yahoo! आपकी व्यक्तिगत जानकारी को आपके द्वारा अनुरोधित उत्पादों या सेवाओं को ऑफ़र करने के अतिरिक्त या निम्न परिस्थितियों के अलावा अन्य लोगों या गैर-संबद्ध कंपनियों के साथ किराए पर न तो देता है, न बेचता है और न साझा करता है:

  • हम उन विश्वस्त भागीदारों को जानकारी प्रदान करते हैं जो Yahoo! के साथ या उसकी ओर से गोपनीयता अनुबंध के तहत काम करते हैं. Yahoo! और हमारे विपणन भागीदारों के ऑफ़र के बारे में आपके साथ संवाद करने हेतु Yahoo! की सहायता करने के लिए ये कंपनियां आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग कर सकती हैं. हालांकि, इन कंपनियों को इस जानकारी को साझा करने के लिए कोई भी स्वतंत्र अधिकार नहीं है.
  • हम अन्य कंपनी के द्वारा अधिग्रहीत या विलय किए गए हैं. इस घटना में, Yahoo! आपकी जानकारी स्थानांतरित करने से पहले आपको सूचित करेगा और किसी भिन्न गोपनीयता नीति के अधीन होगा.

5. कानूनी प्रक्रिया

Yahoo! का मानना है कि उसे अवैध गतिविधियों, संदिग्ध धोखाधड़ी, किसी व्यक्ति की शारीरिक सुरक्षा के प्रति संभावित खतरों सहित आपातकालीन स्थितियों या Yahoo! की सेवा शर्तों के उल्लंघन की जांच करने, रोकने या उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए, या कानून द्वारा अपेक्षित जानकारी को साझा करना चाहिए. हम सम्मन, न्यायालय आदेश या कानूनी प्रक्रिया के प्रतिसाद में, या हमारे कानूनी अधिकारों की स्थापना या अभ्यास के लिए या कानूनी दावों के खिलाफ बचाव में जानकारी साझा करते हैं.

6. खाता जानकारी और प्राथमिकताएं

आप किसी भी समय एक कंप्यूटर पर, अपनी विपणन प्राथमिकताओं सहित अपनी Yahoo! खाता जानकारी संपादित कर सकते हैं. अगर आप लॉग इन नहीं हैं, तो मोबाइल उपकरणों का उपयोग करते समय सेवा सीमाएं आपको Yahoo! सेवाओं या उपकरणों की पूर्ण कार्यात्मकता तक पहुंच करने से रोक सकती हैं. उस मामले में, आपको Yahoo! से कनेक्ट होने के लिए किसी कंप्यूटर का उपयोग करने की आवश्यकता हो सकती है.

7. तृतीय पक्ष Apps और विजेट

Yahoo! तृतीय पक्ष मोबाइल apps/विजेट के साथ जानकारी साझा कर सकता है. अगर आप कोई तृतीय पक्ष एप्लिकेशन या विजेट जोड़ते हैं, तो हम आपका देश, पसंदीदा भाषा, आपका मोबाइल कैरियर, उपकरण प्रकार और ब्राउज़र प्रकार जैसी जानकारी साझा कर सकते हैं अगर यह हमारे पास है. तृतीय पक्ष apps या विजेट कुकी भी सेट कर सकते हैं. आप Yahoo! को इस डेटा को साझा करने की अनुमति देकर किसी तृतीय पक्ष एप्लिकेशन/विजेट डेवलपर के लिए उपलब्ध अपना वर्तमान स्थान डेटा बनाना चुन सकते हैं. कृपया ध्यान दें कि तृतीय पक्ष के द्वारा कुकी और आपके द्वारा उन्हें प्रदान की गई जानकारी का उपयोग उनकी स्वयं की गोपनीयता नीतियों के अधीन है, न कि Yahoo! गोपनीयता नीति या Yahoo! मोबाइल गोपनीयता नीति के अधीन.

8. विज्ञापन

जब आप Yahoo! के उत्पाद और सेवाओं का उपयोग करते हैं, वेबसाइट के ब्रांडेड Yahoo! नेटवर्क पर जाते हैं और Yahoo! के भागीदारों के नेटवर्क पर जाते हैं, तो आपकी उन गतिविधियों पर आधारित आपकी रुचियों के बारे में जानकारी का संग्रह और प्रबंध Yahoo! करता है. हम इस जानकारी का उपयोग आपकी रुचियों के अनुकूल विज्ञापन और सामग्री वितरित करने हेतु कर सकते हैं. Yahoo! आपको रुचि-आधारित विज्ञापन या Yahoo! द्वारा प्रदान की गई सामग्री ऑप्ट-आउट करने की क्षमता प्रदान करता है. आपके मोबाइल उपकरण से रुचि-आधारित विज्ञापन और सामग्री की प्राप्ति के ऑप्ट-आउट के लिए, हमारे विज्ञापन मिलान ऑप्ट-आउट उपकरण का उपयोग करने से पूर्व आपको अपने मोबाइल उपकरण पर अपने Yahoo! खाते में लॉग इन करना चाहिए. आप Yahoo! के विज्ञापन रुचि प्रबंधन उपकरण से अपनी रुचि-आधारित श्रेणियों या सभी श्रेणियों के ऑप्ट-आउट को प्रबंधित भी कर सकते हैं. अपने मोबाइल उपकरण पर लागू करने के लिए विज्ञापन रुचि प्रबंधक पर अपनी सेटिंग बनाने हेतु, आपको अपने Yahoo! खाते में साइन इन करना चाहिए.

9. Yahoo! मैसेंजर

Yahoo! मैसेंजर संदेश इतिहास ऑफ़र करता है जो कि उत्पाद के चयनित संस्करणों में उपलब्ध है और जो हमारे Yahoo! सर्वर पर आपके Yahoo! खाते से IM वार्तालापों को सहेजता है. Yahoo! मैसेंजर के कुछ संस्करण Yahoo! मेल के समान खोजशब्दों के लिए आपके संदेशों को स्कैन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए कृपया Yahoo! मैसेंजर गोपनीयता नीति पर जाएं.

10. खोज

कुछ बाजारों में, Yahoo! ने अपनी खोज और प्रायोजित खोज सेवाओं को Microsoft के साथ एकीकृत किया है. अधिक जानकारी के लिए, कृपया Yahoo! खोज गोपनीयता नीति पर जाएं.

11. अन्य

जब आप किसी भी मोबाइल उपकरण से Yahoo! पर पहुंच स्थापित करते हैं, तो आप Yahoo! की सेवा की शर्तों के अधीन होते हैं. अगर आपको इस सेवा या Yahoo! मोबाइल के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो कृपया Yahoo! मोबाइल सहायता पृष्ठ पर जाएं.

यह पृष्ठ इस विशिष्ट सेवा के संदर्भ में, वर्तमान Yahoo! अभ्यासों का वर्णन करता है. Yahoo! द्वारा विशेषताएं जोड़ने या निकालने के द्वारा इस सेवा में संशोधन करने से या भिन्न सेवा प्रदाताओं का उपयोग करने से यह जानकारी परिवर्तित हो सकती है. इस बात का पता लगाने के लिए कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी को Yahoo! कैसे प्रबंधित करता है, कृपया हमारी गोपनीयता नीति पर जाएं.

कॉपीराइट © 2013 Yahoo! India Pvt Ltd. सर्वाधिकार सुरक्षित.

गोपनीयता पॉलिसी | सेवा के नियम | कॉपीराइट/IP पॉलिसी